रेल यात्रियों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य व्यापी आन्दोलन 3 अक्टूबर को

रेल यात्रियों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आगामी 3 अक्टूबर 2024 को विभिन्न रेल स्टेशनों पर प्रदर्शन कर रेल मंत्री के लिए ज्ञापन रेल स्टेशन मास्टर को दिया जाएगा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड अरविन्द श्रीवास्तव और राज्य सह सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ” वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में पूर्ववत रियायत देने ,पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करने ,प्रत्येक रेल में समुचित सामान्य बोगी होना सुनिश्चित करने,स्लीपर कोच की संख्या बढाने,पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया नहीं लेने ,रेलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने ,वर्ष 2014 से पूर्व की भांति रेल बजट पृथक रूप से संसद में पारित करने तथा भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न रेल स्टेशनों का निजीकरण रद्द कर केन्द्र सरकार द्वारा अधिग्रहित करने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राज्य व्यापी आन्दोलन किया जाएगा।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश की गरीब जनता को रेल सुविधाओं में लगातार कटौती करने पर केन्द्र सरकार की भर्त्सना की है।भाकपा ने रेल विभाग में विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे निजीकरण पर भी तत्काल रोक लगाने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें