MP में बढ़ते दुष्कर्म पर विपक्ष हुआ हमलावर: सपा बोली- बेटी को पढ़ाओ और BJP वालों से बचाओ, सांसद से पूछा- क्या यही संस्कार दे रहे अपने प्रतिनिधि को

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार नाबालिग से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर अब विपक्ष हमलावर हो गई है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि प्रदेश में अब बेटी पढ़ाओ नहीं पहले बेटी बचाओ का नारा दिया जाना चाहिए। सागर घटना पर केंद्रीय मंत्री औरसांसद वीरेंद्र खटीक को भी जमकर घेरा और कहा कि बेटियों को भाजपा वालों से बचाना चाहिए। उन्होंने पूछा कि क्या अपने प्रतिनिधि को आप यही संस्कार दे रहे हैं

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने सागर घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री और सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र खटीक के प्रतिनिधि एक बच्ची से दुराचार की घटना करता है। यह प्रदेश को शर्मसार करने वाला है। सवाल करते हुए कहा कि एक सांसद प्रतिनिधि फरार कैसे हो सकता है? इनका नारा होना चाहिए, ‘बेटियों को पढ़ाइए, भाजपा वालों से बचाइए

उन्होंने कहा कि राजधानी समेत इंदौर में शर्मसार करने वाले मामले सामने आए हैं। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का सांसद प्रतिनिधि भी ऐसी घटनाओं में आरोपी है। रोजाना 10 से 20 मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में महिला और युवतियों के साथ बच्चे भी असुरक्षित हैं। प्रदेश में कानून का भय नहीं रह गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें