सांसद प्रतिनिधि के दायित्व से मुक्त किए गए आशीष तिवारी, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कलेक्टर को जारी किया पत्र जानें क्या है मामला

मुकेश सेन, टीकमगढ़ सुधीर दंतोड़िया भोपाल टीकमगढ़ सांसद व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कलेक्टर अवधेश शर्मा को पत्र जारी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि 10 सितंबर को आशीष तिवारी को टीकमगढ़ में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था. आशीष तिवारी को सांसद प्रतिनिधि के दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है.

बता दें कि सांसद प्रतिनिधि पर 7 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप है. पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को 19 सितंबर को उसके साथ हुए गलत काम के बारे में बताया था. जिसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस थाने में आरोपी आशीष तिवारी की शिकायत की

शिकायत में बच्ची की मां ने बताया की जब उसकी बच्ची घर के पास साइकिल चला रही थी, उसी दौरान आरोपी उसे बहलाकर फूसलाकर अपने घर ले गया और गलत काम किया. इतना ही उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी थी. हालांकि, इस मामले में आरोपी आशीष तिवारी फरार है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें