बदमाशों ने घर में घुसकर BJP विधायक के मामा को मारी गोली हुई मौत मचा हड़कंप

अमरोहा में सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर में हसनपुर के भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के 70 वर्षीय मामा सत्यप्रकाश खड़गवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए

बताया जा रहा है कि सत्यप्रकाश खड़गवंशी रोजाना घर के पास ही बनी पशुशाला में सोया करते थे. बुधवार की रात भी वह पशुशाला में टीनशैड के नीचे चारपाई पर सो रहे थे. आधी रात को कुछ बदमाश पशुशाला में आ गए और उनके सीने में बाईं तरफ गोली मार दी

गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े. इस दौरान बदमाश फरार हो गए. घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. इसके बाद उन्हें अमरोहा और अमरोहा से मुरादाबाद ले जाया गया. जहां रात दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……