हम पागल हो गए हैं, हमें पागलखाने में भर्ती किया जाए’: कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत और विधायक संजय के पुतले लटकाए

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा और शिंदे गुट के नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए जा रहे अपमानजनक बयानों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। आज रीगल चौराहे पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक संजय गायकवाड के पुतले लटकाए। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया

हिंसा और अपमान की भाषा

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा और उनके सहयोगी दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल को आतंकी कहा, जबकि शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने उनकी ज़ुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इन बयानों की तीव्र आलोचना करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है, जो अब हिंसा और अपमान की भाषा पर उतर आई है।

बयानबाजी का मखौल उड़ाया

प्रदर्शनकारियों ने पुतलों पर हम पागल हो गए हैं हमें पागलखाने में भर्ती किया जाए लिखकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी का मखौल उड़ाया। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक बताया और कहा कि भाजपा इस तरह के बयानों से उनकी छवि को धूमिल नहीं कर सकती। कांग्रेस का कहना है कि वे अब देश की जनता की आवाज बन चुके हैं। भाजपा की यह घबराहट उनके बयान से साफ झलक रही है। पार्टी ने साफ किया कि वे इस तरह की बयानबाजी का मुंहतोड़ जवाब देने पूरी तरह तैयार हैं

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें