मुख्यमंत्री के साथ दो नए मंत्री भी संभालेंगे कमान AAP की पीएसी लगाएगी अंतिम मुहर

अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनके उत्तराधिकारी के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आम आदमी पार्टी इस पद के लिए किसी नए चेहरे का चयन करके सबको चौंका सकती है

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल 17 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इस घोषणा से पहले आज पार्टी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास दोनों पर काफी हलचल रही

आज शाम मुख्यमंत्री आवास में होगी PAC की बैठक

आज शाम दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर PAC की बैठक होगी जिसमें नए मुख्यमंत्री और दो नए मंत्रियों के नाम पर चर्चा होगी। बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी

दो नए मंत्रियों की नियुक्ति पर भी होगा फैसला

आज शाम होने वाली पीएसी की बैठक में न सिर्फ नए मुख्यमंत्री का नाम तय होगा बल्कि दो नए मंत्रियों की नियुक्ति पर भी फैसला होगा। दरअसल, अगर आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली हो जाएंगे

मंत्री पद का एक पद खाली हो जाएगा जबकि दूसरा पद राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद खाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है

सिसोदिय जाएंगे केजरीवाल के घर

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मुख्यमंत्री आवास पर आना-जाना शुरू हो गया है। पार्टी के एक सांसद सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं। इसी सिलसिले में आज मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने उनके घर जा रहे हैं इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता नए मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा कर सकते हैं

 

 

और पढ़ें