उज्जैन के रामघाट पर मिले इंदौर से लापता रेजीडेंट डाक्टर

इन्दौर (ईएमएस) रहस्यमी परिस्थितियों में तीन दिन से लापता एम वाय अस्पताल में पदस्थ रेजीडेण्ट डाक्टर हेमंत गिरवाल आखिरकार मिल ही गये। एम वाय की ही एक महिला डाक्टर के साथ हुए वाकये के दूसरे दिन से ही डाक्टर हेमंत लापता थे। इन्दौर से गायब हुए ये डाक्टर साहब उज्जैन रामघाट पर रहस्यमय परिस्थितियों में मिले। रात करीब 11 बजे महाकाल थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रामघाट के समीप बड़नगर रोड पर बने छोटे पुल के समीप देखा और उन्हे लेकर महाकाल थाने पहुंच इंदौर पुलिस को सूचना दी। हालांकि इसके पहले इन्दौर पुलिस ने ही उन्हें लापता डा. हेमंत की लोकेशन उज्जैन के रामघाट क्षेत्र के समीप आने के बाद उनका मोबाइल बंद होने की सूचना दी थी इन्दौर पुलिस की इस सूचना के बाद बाद महाकाल थाना पुलिस ने रामघाट क्षेत्र में गहन सर्चिग अभियान चला लापता डाक्टर को ढूंढ लिया बता दें कि एमजीएम मेडिकल कालेज की एक महिला डाक्टर द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोपों के बाद से आर्थोपेडिक विभाग के रेजीडेंट डा. गिरवाल लापता हो गये थे। हालांकि लापता डाक्टर हेमंत गिरवाल पर महिला प्रोफेसर द्वारा लगाए आरोप की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। इस समिति में डा. सुमित्रा यादव डा. धर्मेंद्र झंवर, डा. जितेंद्र तोमर, डा. अंजू महोर और डा. हिमांशी पवार शामिल हैं यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सात दिनों में प्रस्तुत करेगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें