उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में एक युवक को दुर्घटना की जानकारी पुलिस को देना भारी पड़ गया. सड़क दुर्घटना में घायल शख्स के बार में युवक ने पुलिस को जानकारी दी. वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस और एंबुलेंस से मदद के लिए आई मेडिकल टीम घायल शख्स को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गई. वहां डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिस युवक ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी थी वो उसे भी जिला अस्पताल ले जाना चाहते थे लेकिन वो जाने को तैयार नहीं था. जिला अस्पताल जाने से मना करने पर उसके साथ पुलिस के जवान और एंबुलेंस ड्राइवर ने मारपीट की मारपीट और गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
गाजीपुर के मनिहारी इलाके में एक सड़क दुर्घटना हो जाने पर पास में ही खड़ा एक युवक अमरजीत चौहान ने 112 और 108 को कॉल कर दुर्घटना की जानकारी दी. इसके बाद 112 पीआरडी और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. वहां से डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. इस दौरान एंबुलेंस और पीआरबी के लोगों ने सूचना देने वाले युवक को भी अपने साथ जिला अस्पताल लेकर जाना चाह रहे थे. लेकिन वह युवक काफी डरा और सहमा और उसने जिला अस्पताल जाने से इनकार कर दिया. मना करने पर 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने उसे गाली दी. वहीं 112 पीआरबी के जवानों ने युवक को थप्पड़ मार कर उसे धक्का देते हुए भगा दिया










