मुख्यमंत्री जनदर्शन विष्णु के सुशासन में किसानों को मिलेगी हर संभव मदद 7 गावों के किसानों के लिए जारी हुई राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनदर्शन का सीधा लाभ आमजनों को मिल रहा है जनदर्शन में प्राप्त निर्देशों के अनुरूप बलोदाबाजार जिला प्रशासन ओला वृष्टि से प्रभावित फसल क्षति हेतु सोनाखान क्षेत्र अंतर्गत 7 गावों के 772 किसानों के लिए 98 लाख 38 हजार 528 रूपये जारी किया है

इन गांवों के किसानों को मिली मदद

ग्राम सुखरी के 79

छतवन 174

देवगांव 44

गनौद 59

कुशगढ़ के 156

कुशभाटा के 174 प्रभावित किसान शामिल है

उक्त सभी किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम राशि तहसीलदार सोनाखान के द्वारा जमा करा दिया गया है उक्त राशि मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है की 2023 में ग्राम नगेड़ा के आसपास ग्रीष्मकालीन धान का फसल लगा हुआ था जो पूरी तरह से पक चुका था। मई माह में जोरदार ओलावृष्टि हुआ जिससे धान का फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था

नुकसान हुए फसल का मिला मुआवजा

ओलावृष्टि से नुकसान हुए फसल के मुआवजा हेतु मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर को भी आवेदन बड़ी संख्या में किसानों द्वारा दिया गया था उसी समय ओलावृष्टि हुए आस पास के गांवों में कलमीदादर बानीखार देवरी नगेड़ी, सहित कुल 33 गांवों को मुआवजा मिल चुका था पर अन्य गांवों का मुआवजा बचा हुआ था जिसे अब जारी किया गया है

आवेदको में शामिल नगेड़ा निवासी डीगेश पटेल ने कहा फसल क्षति से प्रभावित मेरे दादी एवं पिता जी के खाते में मुआवजा राशि प्राप्त हुई है उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें