भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष पर FIR ये है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। बीजेपी नेता पर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप है बजाग जनपद के उपयंत्री फिरोज खान ने उनपर केस दर्ज कराया है

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते और बजाग जनपद के उपयंत्री फिरोज खान के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी दोनों पक्ष शिकायत लेकर कल मंगलवार देर रात गाड़ासरई थाना पहुंचे। जहां बजाग जनपद के उपयंत्री फिरोज खान ने रुदेश परस्ते पर मामला दर्ज कराया है

गाड़ासरई थाना पुलिस ने रुदेश परस्ते के खिलाफ धारा 296,115(२) 351(२), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है टीआई दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने इसकी पुष्टि की है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते का आरोप है कि उपयंत्री फिरोज खान बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता है उन्होंने फिरोज खान पर फोन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और झूमाझटकी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……