इस्तीफ़े पर इस्तीफ़े कुछ ही देर में CM नायब सिंह सैनी देंगे इस्तीफा, हरियाणा विधानसभा भंग होने की आशंका

उम्मीदवारों की पहली सूची आते ही जोरो-शोरों से शुरू हुआ इस्तीफों का दौर

हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ी घटना हो रही है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुछ ही देर में इस्तीफा देंगे और विधानसभा भंग होने की भी संभावना है आज हरियाणा कैबिनेट की बैठक हो रही है। संभावना है कि इस बैठक में विधानसभा भंग करने का फैसला लिया जायेगा

प्रत्याशियों की पहली सूची आते ही जोर-शोर से शुरू हुआ इस्तीफों का दौर दूसरी सूची आने के बाद भी जारी है इससे बीजेपी को बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। अब तक 90 से ज्यादा नेता इस्तीफा दे चुके हैं इस दबाव में भी बीजेपी को विधानसभा भंग करने पर मजबूर होना पड़ा है

सरकार बनने के छह महीने के भीतर विधानसभा सत्र बुलाना होता है यह मियाद 12 सितंबर यानी कल खत्म हो रही है नियमों के मुताबिक संवैधानिक संकट से बचने के लिए सैनी सरकार के सामने गुरुवार को सत्र बुलाने या विधानसभा भंग करने का ही एकमात्र विकल्प बचा है विधानसभा भंग होने के बाद भी सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहेंगे

वास्तव में समस्या क्या है

हरियाणा विधानसभा का आखिरी सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था। संविधान के मुताबिक यह सत्र छह महीने में एक बार बुलाया जाना जरूरी है। सैनी सरकार को 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलानी थी। हालाँकि यह बैठक नहीं बुलाया गई। यहां तक कि मानसून सत्र भी आयोजित नहीं किया गया। ऐसे में इस संवैधानिक संकट से बचने के लिए सैनी को राज्यपाल को विधानसभा भंग करने की सिफारिश भेजनी होगी। संविधान के अनुच्छेद 174 (1) में छह महीने की शर्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……