पितृपक्ष में रायपुर नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के नदी तालाबों में पितृ तर्पण हेतु घाटों की साफ सफाई एंव शुद्धता व व्यवस्था हेतु महापौर एजाज ढेबर तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मनोज सिंह ठाकुर ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्षुदेव साय एवं रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पितृ पक्ष 18 सितंबर 2024 से शुरू हो रहा है, जो 02 अक्टूबर 2024 अमावस्या तक चलेगी। उक्त पितृ पक्ष हिन्दू धर्म के सभी अनुयायियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व होता है जिसमें सभी हिन्दू धर्मावलंबी अपने पितरों के निमित्त श्राद्धतर्पण, जलतर्पण, पिण्डदान तथा विभिन्न दान पुण्य पितरों के सद्गति एवं मोक्ष हेतु करते हैं, जो उनके गहन श्रद्धा एवं अटूट आस्था का धार्मिक अनुष्ठान होता है। तर्पण हेतु सभी हिन्दू नदियों एवं तालाबों में जाते हैं परन्तु रायपुर नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के नदियों एवं तालाबों में स्थित घाटों में गंदगी पड़ीं रहती है तथा कोई साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होती, खारून नदी के महादेव घाट एवं एनिकट घाट आदि भी गंदगी से भरे रहते हैं, जिस कारण से धार्मिक अनुष्ठान में विघ्न, बाधा उत्पन्न होता है तथा पितरों का तर्पण भी पूर्ण श्रद्धा एवं विधि के साथ नहीं हो पाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें