RBI ने एक्सिस बैंक एचडीएफसी बैंक पर लगाया भारी जुर्माना जानें वजह

रिजर्व बैंक ने प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों- एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक पर तगड़ा जुर्माना लगाया है यह जुर्माना जरूरी नियमों का पालन नहीं करने की वजह लगा है बैंकिंग रेगुलेटर ने एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक पर कुल 2.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

एक्सिस बैंक पर 1.91 करोड़ का जुर्माना

रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि मंगलवार को एक बयान में बताया कि एक्सिस बैंक ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन किया साथ ही जमा पर ब्याज दर और अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी)’ और ‘कृषि के लिए कर्ज’ पर कुछ निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके चलते बैंक पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है

एचडीएफसी बैंक भरेगा 1 करोड़ फाइन

केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर- एचडीएफसी बैंक ने जमा पर ब्याज दर बैंकों द्वारा नियुक्त वसूली एजेंटों’ और बैंकों में ग्राहक सेवा’ पर कुछ निर्देशों का पालन नहीं किया इसके लिए उस पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……