आधा दर्जन पुलिस अधीक्षक स्‍तर के अफसरों की नई पदस्‍थापना

 

राजकाज न्‍यूज भोपाल

भोपाल राज्य शासन के विशेष पुलिस स्‍थापना लोकायुक्‍त संगठन ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्‍य पुलिस सेवा के पुलिस अधीक्षक स्तर के आधा दर्जन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं

राजेश कुमार मिश्रा का तीन दिन में दूसरा आदेश निकला है उन्हें ईओडब्ल्यू से लोकायुक्त संगठन ग्वालियर भेजा गया है

राजेश सहाय जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा इंदौर को विशेष पुलिस स्‍थापना, लोकायुक्‍त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर दुर्गेश कुमार राठौर सहायक पुलिस अधीक्षक अवि पुलिस मुख्‍यालय भोपाल को विशेष पुलिस स्‍थापना लोकायुक्‍त कार्यालय भोपाल संभाग भोपाल पदस्‍थ किया गया हैं

आदेश में विशेष पुलिस स्‍थापना संगठन में पदस्‍थ पुलिस अधीक्षकों सव्‍यासाची सराफ पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्‍थापना लोकायुक्‍त संगठन इंदौर संभाग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्‍यालय, भोपाल, रामेश्‍वर सिंह यादव पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त संगठन ग्‍वालियर संभाग को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्‍ठ इदौर तथा मनु व्‍यास पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त संगठन भोपाल संभाग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन पदस्‍थ किया गया हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें