मौत इस तरह आएगी रास्ते में दंपत्ति बाइक में हवा भराने रुके तो ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो में एक्सीडेंट के बाद पलटकर इन पर जा गिरा SSB जवान और गर्भवती पत्नी मौके पर दर्दनाक मौत अब एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

बिहार के बेसूसराय जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली, बोलेरो और ट्रक की टक्कर के दौरान एसएसबी जवान और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। सोनू कुमार अपनी पत्नी मौसम के साथ आपनी बाइक से ससुराल बहादुर नगर जा रहे थे। रास्ते में वो बाइक में हवा भराने रुके तो टक्कर के एक्सीडेंट होने के बाद ट्रक पलटकर इन पर जा गिरा। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई शुक्रवार देर शाम पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जमुई से आए एसएसबी सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में शोक सलामी दी

बताया जा रहा है कि जैसे सोनू और उनकी पत्नी का शव गांव पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। सोनू ने पढ़ाई करते हुए वर्ष 2021 में नौकरी हासिल की थी और 2023 में प्रेम विवाह किया था बेटी और दामाद के आने को लेकर ससुराल पक्ष के लोग काफी उत्साहित था लेकिन ससुराल वालों को यह नहीं पता था कि सोनू और मौसम की मौत की खबर मिलेगी सोनू दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था

घटना के बाद मां कंचन देवी, पिता चंद्रशेखर सिंह सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि मौसम चार महीने की गर्भवती थी। एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया

पति-पत्नी की शव यात्रा पूरे सम्मान के साथ निकाली गई

मृतक जवान और उनकी पत्नी की शव यात्रा पूरे सम्मान के साथ निकाली गई और लाल दरवाजा गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया रास्ते भर मृतक पुलिस जवान के साथ सोनू अमर रहे भारत माता की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शव यात्रा (Death in Accident) के दौरान हर किसी की आंखें नम थी। एक चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें