कल से दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य 1 तारीख से बदल जाएंगे ये नियम यहां देखें सूची

अगले महीने एक तारीख से कई चीजें बदलने जा रही हैं यह बदलाव क्रेडिट कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक के नियमों में होंगे इसके अलावा अनचाहे और फर्जी कॉल पर लगाम लगाने के लिए ट्राई के नियम भी 1 सितंबर से लागू हो जाएंगे

अनचाहे कॉल से छूटकारा

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली बिजनेस कॉल और मैसेज को ब्लॉकचेन आधारित नए प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर करने का आदेश दिया है ट्राई के सख्त दिशा-निर्देशों के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आम लोगों को फर्जी कॉल और मैसेज से राहत मिल सकती है

क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

एक सितंबर से HDFC और IDFC FIRST बैंक के क्रेडिट कार्ड बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड पर क्रेडिट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलाव किया है वहीं, IDFC FIRST बैंक ने क्रेडिट कार्ड पेमेंट के नियमों में मिनिमम अमांउट ड्यू (MAD) और पेमेंट ड्यू डेट जैसे बड़े बदलाव किए हैं

HDFC बैंक के कस्टमर्स अब हर महीने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन में अधिकतम 2000 पॉइंट्स तक ही अर्जित कर सकेंगे वहीं, IDFC बैंक ने भुगतान की देय तारीख 18 से घटाकर 15 दिन कर दी है

दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य

सितंबर से किसी भी प्रकार के दोपहिया वाहनों पर पीचे बैठने वाले शख्स के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा. हालांकि, यह नियम पहले से ही लागू है।लेकिन अब इसे कड़ाई से अमल में लाया जाएगा उल्लंघन करने पर 1035 रुपया का चालान काटा जाएगा साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है

मुफ्त में आधार अपडेट 14 सितंबर तक

जरूरी दस्तावेजों में से एक आधार कार्ड को बिना शुल्क 14 सितंबर तक अपडेट किया जा सकता है। इस अवधि तक में आप आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि फ्री में बदल सकते हैं

GST रिटर्न के लिए बैंक खाता जरूरी

एक सितंबर से जीएसटी रिटर्न के लिए जरूरी बैंक खाते का विवरण देना अनिवार्य हो जाएगा जीएसटी नियम 10ए के तहत टैक्सपेयर्स को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के एक महीने के भीतर अपने बैंक खाते का डिटेल्स जीएसटी पोर्टल पर अपडेट करना होगा अन्यथा जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे

गैस सिलेंडर की कीमत

आमतौर पर देखा जाता है कि हर महीने की पहली तारीख को सरकार LPG की कीमत में बदलाव करती है कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में हर महीने बदलाव देखा जाता है ऐसे में उपभोक्ताओं को सितंबर में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए अगस्त महीने में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़े थे जबकि जुलाई में इसकी कीमत में 30 रुपये की कमी आई थ

 

 

और पढ़ें