मध्यप्रदेश में कई दवा सेहत के लिए खराब 15 दिन में तीसरी बार अमानक दवाओं के इस्तेमाल पर रोक सरकारी अस्पतालों का ORS पाउडर भी खराब

मध्यप्रदेश में सेहत से खिलवाड़ वाली दवाइयों की सप्लाई हो रही है कई दवा सेहत के लिए खराब है। इसी कड़ी में सरकारी अस्पतालों में भी गुणवत्ताहीन दवाओं की सप्लाई की जा रही है। इसके चलते 15 दिन में तीसरी बार अमानक दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाना पड़ी है

सरकारी अस्पतालों में मिलने वाला ORS पाउडर भी खराब है बैच नंम्बर LMT240628,No. LMT240629 की Calcium with vitamin D3 टैबलेट भी अमानक पाई गई है Batch No. Z-40947 की ORS WHO Powder Glucose भी अमानक घोषित किया है अमानक दवाओं के लॉट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है प्रदेश के बैतूल, देवास और धार जिले में CMHO ने दवाओं की लैब टेस्टिंग कराई है। टेस्टिंग में उक्त दवाएं फेल पाई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में इन दवाओं के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश दिए है। कई जीवनरक्षक इंजेक्शन भी एक सप्ताह पहले अमानक पाई गई थी। 9 अगस्त को कई जीवन रक्षक इंजेक्शन समेत कुल 9 दवाओं के लॉट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन ने सभी जिलों के डीन सीएमएचओ और अस्पताल अधीक्षकों को पत्र जारी कर इन दवाओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया है

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……