शराब के नशे में मिला मंत्री राजवाड़े का जेठ थाने में हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कराने की धमकी दी

शराब के नशे में धुत्त एक युवक पुलिसवालों से भिड़ जाता है उस युवक को छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रिश्तेदार बताया जा रहा है वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है पुलिस ने अम्बिकापुर के नया बस स्टैंड में शराब के नशे में हंगामा करते हुए उक्त युवक को पकड़ा था वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पुलिस चौकी लाए जाने के बाद भी उक्त युवक मंत्री का धौंस दिखाता नजर आ रहा है

पुलिसवालों पर झाड़ने लगा रौब

मिली जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त की देर रात को बस स्टैंड में एक युवक के हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस जब वहां पहुंची तो युवक हंगामा करता मिला खास बात यह रही कि पुलिस ने जब उसे हंगामा करने से मना किया तो उन पर ही खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर युवक पुलिसवालों पर भी भड़कने लगा

पुलिस वीडियो पर मौन

हालांकि इस वीडियो को लेकर सरगुजा पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। शराबी युवक को महिला बाल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रिश्ते में जेठ बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि उसका नाम राजू राजवाड़े है

और पढ़ें