पुलिस-कांग्रेसियों में झड़प थानेदार की नाक टूटी प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया

भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। धरना स्थल से सभी को खदेड़ा गया इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें जामुल थाना प्रभारी की नाक में चोट आई है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है

भिलाई सिरसा गेट के पास जमा होकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया दुर्ग एसपी के मुताबिक बिना परमिशन कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे

 

और पढ़ें