बुधनी विधानसभा कांग्रेस का गढ़ जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र कहा- चुनाव जीत कर सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे

मध्य प्रदेश में बुधनी उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई। बीजेपी और कांग्रेस के नेता अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देने में जुटे गए हैं। इसी कड़ी में PCC चीफ जीतू पटवारी रविवार को बुधनी के शाहगंज पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उपचुनाव को जीतने के लिए जरूरी बिंदुओ पर चर्चा की और जीत का मंत्र दिया

मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि बुधनी विधानसभा कांग्रेस का गढ़ है बीच में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने पर वोटरों का उनकी तरफ हो गया था लेकिन यहां कांग्रेस की आईडियोलॉजी मजबूत और अच्छी है कार्यकर्ताओं में यह आशा जगे कि यह हमारी विधानसभा हम वापस ले ले

पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि इसके लिए जितने भी जरूरी कदम हमें उठाने पड़ेंगे वह सारे जरूरी कदम हम उठाएंगे लेकिन हर हाल में बुधनी विधानसभा सीट को कांग्रेस पार्टी की झोली में जीत कर डालेंगे। पुरानी बाते भूल जाए और जो आने वाला है उस पर ध्यान केंद्रित करें

 

और पढ़ें