सीएम का काफिला निकलने के बाद हादसा मेजर और पुलिसकर्मी में थाने में जमकर विवाद एक-दूसरे पर लगाए ये आरोप

सीएम डॉ मोहन यादव का काफिला जाने के बाद दो वाहनों में टक्कर के बाद एक मेजर और तैनात पुलिसकर्मी में जमकर विवाद हो गया पुलिस पर बदतमीजी कर मेजर के साथ मारपीट करने का परिजनों ने आरोप लगाया है

दरअसल घटना गोले का मंदिर MITS कॉलेज के सामने इंद्रमणि नगर चौराहा की देर रात की है। मेजर आशीष चौहान अपने बेटे को डॉक्टर से दवा दिलाकर परिवार के साथ घर लौट रहा था। तभी इनोवा कार ने टक्कर मार दी। पीछा करने के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मेजर की गाड़ी रोक दी। गाड़ी रोकने को लेकर विवाद हुआ। थाने में भी पूछताछ के दौरान मेजर के परिजनों और पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति बनी। मेजर के परिजनों का कहना कि जब सेना के जवान ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रह सकता है वहीं पुलिस का आरोप है कि मेजर के द्वारा तैनात पुलिस जवान की वर्दी फाड़ दी और टीआई के साथ बदतमीजी भी की गई पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें