विधायक देवेंद्र यादव को बड़ा झटका कोर्ट ने जमानत याचिका की ख़ारिज 7 दिनों के लिए बढ़ाई हिरासत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उनकी पेशी हुई जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में माननीय जज अजय खाखा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई जहां कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर दी साथ ही उनकी न्यायिक रिमांड को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है अब वे 27 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद रहेंगे। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो भीम रेजीमेंट के एक बड़े पदाधिकारी के पुलिस को दिए बयान के आधार पर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई है

बघेल ने धोखे से गिरफ्तार करने का लगाया आरोप

उल्लेखनीय है कि राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक के बाद गिरफ्तार भिलाई विधायक से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार करने का बड़ा आरोप लगाया है श्री बघेल ने कहा कि देवेंद्र ने बताया है कि उसे FIR की कॉपी नहीं दी गई है। न ही बताया गया है कि, किस अपराध में उसे गिरफ्तार किया गया है देवेंद्र को जितनी भी नोटिस मिली वो धारा 160 के तहत थी जो गवाही के लिए होती है गवाही देनी है, यह कहकर पुलिस देवेंद्र को ले गई उल्लेखनीय है कि देवेंद्र यादव से मिलने कांग्रेस के विधायक भूपेश बघेल, चरणदास महंत रविंद्र चौबे उमेश पटेल समेत करीब 15 विधायक सेंट्रल जेल पहुंचे हैं

राजीव भवन में बुलाई गई विधायकों की बैठक

राजीव भवन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई। मंगलवार की सुबह 11.30 बजे से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई इस बैठक में सभी विधायक बुलाए गए थे इस दौरान बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश में माहौल तैयार करने की कोशिश में है

इन धाराओं के तहत हुई है गिरफ्तारी

बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान घटित आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड कार्रवाई के क्रम में थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्र. 386/2024 धारा 153A 501(1) 505(1)(B) 501(1)(C) 109,120बी 147 148 149 186 353 332 333 307 435 436 341 427 भादवि एवं 03 04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत 17 अगस्त को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तारी के लिए बलौदा बाजार से एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। गिरफ्तारी के विरोध में विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए थे। जिस पर दुर्ग पुलिस को भी बुलवाना पड़ा था

24 अगस्त को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है कांग्रेस 21 अगस्त को ये प्रदर्शन करने वाली थी, लेकिन 22 अगस्त के कार्यक्रम के कारण इसे आगे बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है

और पढ़ें