सीएम पद के अलावा यह जिम्मेदारी भी संभालेंगे विष्णुदेव साय दी सहमति

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष का कार्यकाल आज 20 अगस्त 2024 को समाप्त होगा इसके चलते राज्य के खेल संघों ने नए अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है।खेल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नया अध्यक्ष बनाने पर अपनी सहमति जताई है इसी कड़ी में सभी 30 खेल पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है

बता दें कि, मुख्यमंत्री के साथ तीस खेल पदाधिकारियों की बैठक हुई इस बैठक में खेल संगठनों ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष पद संभालने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर सहमति जताई है

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। यह घटनाक्रम राज्य के खिलाड़ियों के लिए भी सकारात्मक खबर है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री के आने से यह उम्मीद की जा रही है कि खिलाड़ियों की जरूरतों और मांगों पर प्रभावी तरीके से ध्यान दिया जाएगा और उनके मुद्दों का समाधान अधिक आसानी से किया जा सकेगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…