आठ राज्यों के 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP की लिस्ट जारी देखें किसे कहां से मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी BJP ने 3 सितंबर को होने वाले 8 राज्यों से राज्यसभा उपचुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन को मैदान में उतारा है वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने बिहार से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ओडिशा से पूर्व बीजद नेता ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीब भट्टाचार्य को अपना उम्मीदवार बनाया है

यहां देखें लिस्ट

कौन हैं मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली

असम से भाजपा ने मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है रामेश्वर तेली पूर्व सांसद हैं 2014 में 16वीं और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे 2019 में उनको केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी वे 2011 का विधानसभा चुनाव बेहद करीबी अंतर से हार गए थे

उद्योग संबंधी स्थायी समिति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं रामेश्वर तेली 2001 से 2011 तक लगातार दो बार असम विधानसभा के सदस्य रहे उनकी संगीत में काफी रुचि है मिशन रंजन दास पूर्व विधायक हैं असम के करीमगंज से विधायक रह चुके हैं

हरियाणा से किरण चौधरी को उतारा

हरियाणा से भाजपा ने किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। जाट समुदाय से आने वालीं किरण चौधरी पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। दीपेंद्र हुड्डा मौजूदा समय में रोहतक से सांसद है। उनके सांसद बन जाने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई जिस पर अब चुनाव होना है।

एमपी से मैदान में केंद्रीय मंत्री कुरियन 

मध्य प्रदेश से भाजपा ने केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी मंत्री जॉर्ज कुरियन को उम्मीदवार बनाया है ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर अब जॉर्ज कुरियन राज्यसभा जाएंगे कुरियन का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है जॉर्ज कुरियन केरल के रहने वाले हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें