MP से कोई नेता नहीं जाएगा राज्यसभा! केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को दिए संकेत कौन होगा उम्मीदवार

राज्यसभा में मध्य प्रदेश की एकमात्र खाली सीट पर किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा इसका फैसला आज हो जाएगा। लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि प्रदेश से कोई भी नेता राज्यसभा के लिए नहीं चुना जाएगा बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व में मध्य प्रदेश संगठन को संकेत दिए हैं कि प्रदेश से कोई राज्यसभा नहीं जाएगा

वहीं सूत्रों के मुताबिक केरल से जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं बता दें कि मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संकेत दिए हैं कि आज राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो सकता है

मध्यप्रदेश की राज्यसभा की एक सीट को लेकर आज फैसला हो सकता है। बीजेपी मध्यप्रदेश की राज्यसभा की एक सीट को लेकर आज नाम जारी कर सकती है कल राज्यसभा सीट के लिए नामांकन का आखिरी दिन है राज्यसभा जाने के लिए तीन बड़े नेताओं की लॉबिंग जारी है इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का नाम सामने आ रहा है

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद बनने के बाद राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया था ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। सिंधिया का कार्यकाल 2024 जून तक था। 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव तीन सितंबर को होंगे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें