सेना का अग्निवीर जवान बना हाई प्रोफाइल चोर: ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में की 50 लाख की लूट, इस वजह से चुना क्राइम का रास्ता 400 CCTV खंगालने के बाद मिला सुराग तो चौंक गई पुलिस

मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक सेना का अग्निवीर जवान हाई प्रोफाइल चोर बन गया। आरोपी जवान पठानकोट के फतेहगढ़ में पदस्थ है वह अपनी ड्यूटी से 15 दिनों की छुट्टी लेकर आया और घर आकर उसने एक ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया परिवार के लोगों ने भी उसका इस लूटकांड में साथ दिया पुलिस ने 400 CCTV फुटेज खंगालने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उनके पास से लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद कर लिया है

13 अगस्त को S S ज्वेलर्स में हुई थी 50 लाख की लूट

दरअसल बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की शाम S S ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाश पहुंचे और स्टाफ के साथ मारपीट की इस दौरान एक आरोपी ने दुकान के मालिक को बंदूक से डराते हुए कहा कि सारा सामान और पैसा दे दो वरना उसे जान से मार देंगे। इसके बाद अन्य आरोपी काउंटर के अंदर घुसा और तिजोरी से 35 हजार कैश लूट लिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें