रायपुर सेंट्रल जेल का कैदी रोशन चंद्राकर होटल में 5 घंटे पत्नी संग किया मौज-मस्ती बच्चों को माल में घुमाता रहा प्रहरी

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कस्टम मिलिंग के आरोप में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद रोशन चंद्राकर होटल से बाहर निकलते नजर आ रहा है रोशन चंद्राकर के साथ उसकी पत्‍नी भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि कैदी को किसी बहाने से जेल से बाहर निकाला गया और उसे एक स्थानीय होटल में ले जाया गया

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की होटल में मौज ऐशो-आराम की खबर सामने आई है। कस्टम मिलिंग के आरोपी रोशन चंद्राकर ने जेल प्रहरी की मिलीभगत से जेल के बाहर 5 घंटे एक होटल में अपनी पत्नी के साथ बिताए इतना ही नहीं इस दौरान, जेल प्रहरी कैदी चंद्राकर के बच्चों को मॉल में घुमाता रहा

इस कैदी के होटल से निकलते वक्‍त का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इधर, इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जेल प्रहरी पर कार्रवाई की है

रोशन चंद्राकर की जमानत याचिका को खारिज

बतादें कि राइस मिलर एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रोशन ने विशेष अदालत में जमानत के लिए आवेदन दायर किया था, जिसमें उन्होंने ईडी पर नान घोटाले के झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया था

ईडी ने रोशन के खिलाफ कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों से 20 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन लेने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, महादेव सट्टा एप से जुड़े मामले में आरोपी सहदेव यादव की न्यायिक रिमांड अवधि को कोर्ट ने 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें