उत्तर प्रदेश में शिक्षा के मंदिर में एक ‘सर’ का एक ‘मैडम’ से किस मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में स्कूल अटेंडेंस के बदले में प्रिंसिपल महिला टीचर से गाल पर किस मांग रहे हैं
तुमको रहना है तो एक शर्त माननी होगी
सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद डीआईओएस ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ek janta ki awaaz वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 25 सेकेंड का है और उन्नाव के एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रिंसिपल मैडम से कहता है कि अगर तुमको रहना है तो एक शर्त माननी होगी। इस पर मैडम ने पूछा कि कैसी शर्त तो सर ने अपने गाल पर किस करने का इशारा कर दिया इस पर मैडम ने जवाब दिया कि हम यह शर्त नहीं मानेंगे। यह तो गंदी बात है इसके बाद प्रिंसिपल के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी वीडियो वायरल होने के बाद लोग आरोपी टीचर की काफी निंदा कर रहे हैं
मामले की जांच
मामले का वीडियो सोशल मीडिया (Teacher’s Dirty Kartut) के जरिए जिले के प्रभारी डीआईओएस परमात्मा शरण तक भी पहुंचा उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए हमें भी वीडियो की जानकारी मिली है पूरे मामले की जांच करा रहे है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी










