भरतपुर जिले की बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत का एडिटेड अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है इस संबंध में विधायक बनावत ने बयाना थाने मे मामला दर्ज कराया है साथ ही पुलिस प्रशासन से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि हाल ही में एक फेसबुक पेज पर उनकी तस्वीर गलत तरीके से जोड़कर अपलोड किया गया है इसकी जानकारी उनकी सोशल मीडिया टीम ने उन्हे दी. जिसके बाद विधायक ने इसके खिलाफ भरतपुर एसपी को लिखित शिकायत दी. शिकायत पर बयाना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है
उन्होंने इस मामले में एडीजी क्राइम से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. विधायक बनावत ने कहा कि जब महिला विधायक के साथ ऐसी हरकत हो सकती है तो आम महिलाएं भला कैसे सुरक्षित रह पाएंगी
बता दें कि विधायक बनावत के साथ यह दूसरी बार घटना हुई है इससे पहले 17 जनवरी 2024 को विधायक का डीपफेक वीडियो वायरल कर दिया गया था इसके आरोपी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया था.










