रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती को आज (8 अगस्त) अलविदा (Vinesh Phogat Retirement) कह दिया है उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते यह जानकारी लिखी उनके इस फैसले से पहले मेडल पर भी आज सुनवाई होनी है ऐसे मे भारत के लिए अब भी मेडल की आस बाकी है कुल मिलाकर भले ही विनेश फोगाट ने सन्यास का ऐलान कर दिया हो लेकिन मेडल की आस अब भी बाकी आज इसे लेकर CAS (कोर्ट आफ अर्बिट्रेशन फार स्पोर्ट) फैसला सुनाएगा
दरअसल पेरिस ओलपिक मे विनेश की सिल्वर की उम्मीद अभी जिंदा है हालाकि उनको मेडल मिलेगा या नही इसे लेकर आज फैसला होगा दरअसल अयोग्य करार देने के बाद भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगट ने CAS (कोर्ट आफ अर्बिट्रेशन फार स्पोर्ट) मे अपील की है उन्होने खुद को अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ अपील की है
फोगाट ने कहा है कि उन्हे सयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए इसके साथ ही उन्होने फाइनल मुकाबला खेलने की भी इजाजत मागी थी जिसे खारिज कर दिया गया अब विनेश की सिल्वर मेडल की माग पर फैसला होना है CAS ने अपना अंतिम फैसला सुनाने के लिए गुरुवार सुबह तक का समय मागा है खेल मामलो की कोर्ट सुबह करीब 11:30 बजे फैसला सुनाएगा यदि CAS विनेश के पक्ष में फैसला सुनाता है तो IOC को विनेश को सयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देना होगा यानी 50 किलो वर्ग महिला कुश्ती के फाइनल मैच में हारने वाली रेसलर के साथ ही विनेश को भी सयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देना होगा
विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट मे कहा मा कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नही रही अब अलविदा कुश्ती 2001-2024 उन्होने माफी मागते हुए कहा कि आप सबकी हमेशा ऋणी रहूगी










