मुख्यमंत्री के समक्ष डिजिटल ऐप ई-जादुई पिटारा की खूबियो का किया गया प्रदर्शन CM साय ने बच्चो का किया उत्साहवर्धन मेहनत से पढाई की दी सीख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष आज जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदरचुआ मे शैक्षणिक गतिविधियो के लिए सचालित डिजिटल ऐप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान शिक्षिका शशिकिरण कश्यप ने बहुत ही सुदर तरीके से एक छोटी सी कहानी बताई कक्षा 5वीं के बच्चे प्रतीक कुजूर स्नेहा मिज और प्रियका बाई ने किस तरह खेल-खेल मे इस एप के माध्यम से सिखाया जाता है उसका बहुत ही सुदर प्रदर्शन किया

ई-जादुई पिटारा नई शिक्षा नीति ने तहत ही बनाया गया है ताकि बच्चों को पढाई बोझ न लगे और नवाचार के माध्यम से बच्चे कठिन विषयो को भी खेल खेल के माध्यम से आसानी से सीख सकते है यह एप मे मुख्य रूप से प्राइमरी तक के बच्चो के लिए बनाया गया है इस ऐप के माध्यम से बच्चो को उनके रुचि के अनुकूल बहुत ही सरल और मनोरजक तरीके से सिखाया जाता है

इस ऐप मे कहानिया बालगीत पहेलिया कार्ड आडियो पुस्तके खिलौने और खेल हैडबुक चार्ट और जादुई पिटारा बाक्स के माध्यम से बच्चो के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सचालन किया जाता है। इस एप से बच्चे शिक्षक और पालक जुडे रहते है कोई भी स्कूल में यदि कोई भी रचनात्मक गतिविधि होती है तो उसे इस एप में अपलोड कर सकते है। जिसे कोई भी पालक बच्चे और टीचर अवलोकन कर सकते है

मुख्यमंत्री साय ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया और पूरे मन लगाकर पढाई करने की सीख दी इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी कलेक्टर डा रवि मित्तल उपस्थित थे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें