CM योगी और नवनिर्वाचित BJP सांसद कंगना का एडिट Video सोशल मीडिया पर वायरल, लखनऊ में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत का एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसको लेकर लखनऊ पुलिस ने दो एक्स यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है. इन लोगों ने एडिट वीडियो शेयर किया था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद कंगना रनौत का वीडियो एडिट कर एक्स पर वायरल करने वाले यूजर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. वहीं, एक और एक्स यूजर ने भी सीएम का एडिट वीडियो वायरल किया है. गोमतीनगर स्थित गोल्डन क्रश अपार्टमेंट निवासी रवि प्रकाश के मुताबिक एक्स पर एक यूजर ने अपने अकाउंट @FactsBJP से एक एडिट वीडियो पोस्ट की. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के अंश के साथ ही सांसद व अभिनेत्री कंगना रणौत के वीडियो को एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर दिखाया गया है. महिलाओं का भी गलत तरीके से चरित्र चित्रण किया गया है. इस कारण लोगों की धार्मिक भावना आहत हो रही है.

वहीं, एक्स पर इजहार आलम नामक युवक ने अपने अकाउंट @Izharalam00786 से मुख्यमंत्री का एक और एडिट वीडियो पोस्ट किया है. इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. लोकसभा 2024 चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीता है. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त दी. कुछ दिनों पहले कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था. कंगना ने दिल्ली पहुंचते ही सुरक्षाकर्मी के खिलाफ CISF के उच्च अधिकारियों से कम्प्लेंट भी की थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें