रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा फूठी कोठी स्थित एक योग केेंद्र में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। उन्होंने मां तुझे सलाम गीत पर प्रस्तुति दी। कुछ देर तक वेे डांस करते रहे, फिर वे मंच से नीचे भी गए और झंडा लहराते हुए डांस करते रहे।
हाथ में तिरंगा लेकर मंच पर मां तुझे सलाम गीत पर प्रस्तुति दे रहे रिटायर्ड फौजी को मंच पर ही दिल का दौरा पड़ गया, जब वे गिरे तो दर्शकों ने उसे प्रस्तुति का हिस्सा माना। मंच पर तिरंगा गिरा तो एक अन्य व्यक्ति पर जाकर उसे लहराने लगा। फौजी देर तक नहीं उठे तो दर्शकों को पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। सीपीआर देने पर उन्हें थोड़ा ठीक लगा और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उपचाार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मंच पर चढ़ने के बाद अचानक वे मंच पर गिर पड़े। उनके हाथ से तिरंगा झंडा भी मंच पर गिर गया। इस बीच एक अन्य व्यक्ति ने गीत खत्म होने तक झंडा लहराया। गीत समाप्त होने के बाद भी छाबड़ा नहीं उठे तो दर्शकों को उनको दिल का दौरा पड़ने का पता चला। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हो चुकी थी बायपास सर्जरी
बलविंदर की वर्ष 2008 में बायपास सर्जरी हो चुकी थी। उन्होंने अंगदान का फार्म भी भरा था। परिजनों ने उनकी आंखे, त्वचा दान की। बलविंदर सांस्कृतिक आयोजनों में हमेशा सक्रिय रहते थे। देशभक्ति से जुड़े आयोजनों में अक्सर वे प्रस्तुति देते शहरवासियों को नजर आते थे।










