Ujjain Accident News: आगररोड पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर…मां की मौत; बेटी घायल

Ujjain: आगररोड पर मंगलवार शाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां की मौत हो गई, बेटी गंभीर घायल हुई है। पिता को मामूली चोंट आई है। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम कराया है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आगररोड चक कमेड के पास शाम 4 बजे राजस्थान पासिंग ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही बाइक पर पीछे बैठी महिला और उसकी बेटी गिर गई, जो ट्रक की चपेट में आ गये

बाइक चला रहा व्यक्ति गिरने से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां महिला की मौत होना सामने आया, वहीं उसकी बेटी की हालत गंभीर बताई गई। मामूली घायल व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने उपना नाम जगदीश शर्मा बताया और मृतका उसकी पत्नी भगवंताबाई होने के साथ घायल बेटी किरण होने की जानकारी दी।

तीनों ग्राम कागदी कराडिया के रहने वाले है और खरीददारी के लिये उज्जैन आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामले में दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला था। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल किरण को परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर गये है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें