Shahdol: अपराध पर अंकुश लगाने देर रात शहर में घूमे पुलिस कप्तान, जिला बदर के आरोपियों की खंगाली कुंडली

MP: जिले में घटित अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने अब खुद पुलिस कप्तान ने मोर्चा संभाल लिया है। बीते रात्रि वह खुद ही अपने दल के साथ सड़क पर उतर आए। इस दौरान तीन ऐसे आरोपी जो जिला बदर की अवधि में शहर मे घूमते नजर आए, एसपी की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

जिले मे घटित अपराधो पर पूर्णतः अंकुश लगाने अब खुद पुलिस कप्तान ने मोर्चा संभाल लिया है। बीते रात्रि वह खुद ही अपने दल के साथ सड़क पर उतर आए। इस दौरान तीन ऐसे आरोपी जो जिला बदर की अवधि में शहर मे घूमते नजर आए। एसपी की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमे कोतवाली थाना क्षेत्र के दो निगरानीशुदा बदमाश आरजू खान, गुड्डू अकरम शामिल है। वहीं सोहगपुर थाना क्षेत्र का बदमाश रवि यादव भी एसपी की टीम के हत्थे चढ़ गया।

इन तीनों के अलावा ब्योहारी मे निशांत उर्फ़ ओम गुप्ता व जयसिंहनगर से ब्रजेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया। इन सभी पांचों बदमाशों का जिला बदर चुनाव से पूर्व किया गया था, लेकिन यह लोग चोरी छुपे अपने अपने थाना क्षेत्र में ही रह रहें थे। जिसकी जानकारी बीते दिनों पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक तक पहुंची थी। जिसके बाद कल रात वह बदमाशों को पकड़ने खुद सड़क पर उतर आए और एक ही रात शहर से तीन तीन जिला बदर के आरोपी पकड़ लिए गए।

इन आरोपियों के विरुद्ध धारा 188, एवं धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वर्तमान समय 25 आदतन बदमाशों को जिला बदर किया गया है। जिसमें से ये पांच आरोपी जिले में ही मौजूद मिले, जो अब पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा कि जिले में किसी तरह के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। वहीं हर बदमाश को सालाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस लगी हुईं है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें