Indore Weather:इंदौर में दूसरे दिन रोहिणी गल गई, दोपहर मेें तेज गर्मी, शाम को बारिश हो गई, फ्लाइट डायर्वट

मौसम में आए बदलाव के कारण हैदराबाद से इंदौर आए विमान को भोपाल डायवर्ट किया गया। शनिवार से सूर्य के रोहिणी नक्षत्र मेें प्रवेश के साथ नवतपे की शुरूआत हो चुकी है।

इंदौर में रोहिणी दूसर दिन ही गल गई। रविवार को शहर के कई इलाकों में बारिश ने थोड़ी देर के लिए राहत दी, लेकिन देर शाम तक लोग उमस से परेशान होते रहे

रविवार सुबह से ही सूर्य देवता आग बरसाने लगे थे। सुबह 9 बजे पारा 32 डिग्री पहुंच गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। तेज धूप और गर्म हवाए शहर को गिरफ्त में लेने लगी। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था, लेकिन शाम चार बजे बाद धूप अचानक गायब हो गए और काले बादलों ने डेरा जमा लिया।

फिर तेज हवा का दौर चला और फिर बारिश की बूंदे बरसने लगी। मौसम में आए बदलाव के कारण हैदराबाद से इंदौर आए विमान को भोपाल डायवर्ट किया गया। शनिवार से सूर्य के रोहिणी नक्षत्र मेें प्रवेश के साथ नवतपे की शुरूआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 9 दिन तेज गर्मी के साथ बूंदा-बांदी की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में गर्म हवा और लू भी लोगों को परेशान करेगी।

तेज हवा केे कारण टूटी ग्रीन नेट

नगर निगम ने गर्मी से वाहन चालकों को राहत देने के लिए शहर के कई मार्गों पर ग्रीन नेट लगवाई, लेकिन वे तेज हवाएं नहीं झेल पाई।एमआर-9 चौराहे पर लगी ग्रीन नेट गिर गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होने लगी और चौराहे पर ट्रैफिक जाम हो गया। बाद में निगम के अमले ने नेट को हटवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें