Guna news: कानपुर से कर्नाटक जा रहा ट्रक पुलिया की दीवार तोड़कर नीचे गिरा, हादसे में चार की मौत, चार घायल

मध्यप्रदेश के गुना में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक मिनी ट्रक डिवाइडर की पुलिया को तोड़कर नीचे जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह चार बजे के लगभग म्याना से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर एबी रोड पर एक मिनी ट्रक डिवाइडर की पुलिया को तोड़कर पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक उक्त मिनी ट्रक में 6 मजदूर सहित ड्राइवर और क्लीनर सवार थे। मिनी ट्रक कानपुर से कर्नाटक की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुना जिले के म्याना के पास ये हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार गंभीर घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि इस हादसे में विष्णु, मीर, विकास और रणबीर की मौत हुई है। वहीं क्लीनर शारूख, ड्राइवर अशोक और नवाब सहित चार लोग गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें