छिंदवाड़ा जिले की दूल्हादेव घाटी के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में दूल्हा देव घाटी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप में सामने सो रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हर्रई पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 7.00 बजे यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि ट्रक ग्वालियर से छिंदवाड़ा की तरफ जा रहा था जिसमें खली भरी हुई थी। अचानक दूल्हा देव घाटी के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। पिकअप क्रमांक MP28 G 0922 को उसने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप चालक बिस्तु पिता किशन लाल कहार, उम्र 32 वर्ष, निवासी बटका खापा, की मौके पर मौत हो गई। उसका पीएम सीएचसी हर्रई में कराया जा रहा है एवं ट्रक को थाने लाया गया है।
ट्रक चालक हो गया फरार
इस हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। दूल्हा देव घाटी में हुए हादसे के बाद एक बार फिर से यहां एक्सीडेंटल पॉइंट बनाने और हादसे को रोकने के लिए उचित प्रयास करने की मांग की है। यहां पर न तो निर्धारित गति सीमा नियंत्रण का बोर्ड लगा है और न ही स्टॉपर लगाए गए हैं। इस कारण यहां आये दिन हादसे हो रहे










