Ujjain News: लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जानें सभी सवालों के जवाब, कलेक्टर नीरज कुमार ने ली बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर सभी सवालों के जवाब जान लें। जैसे कि कब होगी मतगणना, कुल कितने चक्र होंगे, कितने बजे होगी शुरू होगी मतगणना और प्रत्येक कक्ष में कितनी टेबल लगेगी।

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना चार जून को प्रात: आठ बजे से 152 चक्रों में होगी। ईवीएम की गणना हेतु विधानसभावार प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्रति विधानसभावार गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। गणना कक्ष में एक-एक एआरओ के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के एक-एक गणना अभिकर्ता रहेंगे। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों को दी गई।

बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि गणना अभिकर्ता निर्धारित समय के पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को गणना अभिकर्ता नियुक्त नहीं किया जा सकेगा। अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही स्ट्रांग रूम खोले जायेंगे। मतगणना के बाद सीलिंग की कार्यवाही के उपरांत स्ट्रांग रूम सील किये जायेंगे। बैठक के प्रारम्भ में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना इन्दौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय और आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में होगी।

स्ट्रांग रूम मंगलवार 4 जून को प्रात: 7 बजे अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोले जायेंगे। तत्पश्चात मतगणना के बाद सीलिंग की कार्यवाही के उपरांत स्ट्रांग रूम अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किये जायेंगे। बैठक में बताया गया कि शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक एफ-10 में नागदा-खाचरौद, एनजी-01 में महिदपुर की, एनजी-04 में तराना, एफ-18 में घट्टिया, एनएफ-04 में उज्जैन उत्तर, एफ-06 में उज्जैन दक्षिण तथा बड़नगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कक्ष क्रमांक ईएलएक्स-08 में सम्पन्न होगी। इसी तरह आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के कक्ष क्रमांक-07 में की जायेगी

होम

मध्य प्रदेश

उज्जैन

अनूपपुर

अशोकनगर

आगर मालवा

इंदौर

सब्सक्राइब

Delhi

नोटों की गड्डियां हीं गड्डियां

Jaishankar

Tuesday Box Office Collection

UPSC IES/ ISS Exam Schedule 2024

Lok Sabha Election 2024 Live

Blue Origin

Rajasthan

Rajasthan Weather

Chardham Yatra

विज्ञापन

Hindi News › Madhya Pradesh › Ujjain News › Ujjain News Know Answers To All Questions Regarding Counting Of Lok Sabha Elections

Ujjain News: लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जानें सभी सवालों के जवाब, कलेक्टर नीरज कुमार ने ली बैठक

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 May 2024 10:54 PM IST

सार

4877 Followers

उज्जैन

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर सभी सवालों के जवाब जान लें। जैसे कि कब होगी मतगणना, कुल कितने चक्र होंगे, कितने बजे होगी शुरू होगी मतगणना और प्रत्येक कक्ष में कितनी टेबल लगेगी।

Ujjain News Know answers to all questions regarding counting of Lok Sabha elections

कलेक्टर बैठक करते हुए – फोटो : अमर उजाला

Reactions1

विज्ञापन

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना चार जून को प्रात: आठ बजे से 152 चक्रों में होगी। ईवीएम की गणना हेतु विधानसभावार प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्रति विधानसभावार गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। गणना कक्ष में एक-एक एआरओ के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के एक-एक गणना अभिकर्ता रहेंगे। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों को दी गई।

Trending Videos

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि गणना अभिकर्ता निर्धारित समय के पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को गणना अभिकर्ता नियुक्त नहीं किया जा सकेगा। अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही स्ट्रांग रूम खोले जायेंगे। मतगणना के बाद सीलिंग की कार्यवाही के उपरांत स्ट्रांग रूम सील किये जायेंगे। बैठक के प्रारम्भ में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना इन्दौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय और आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में होगी।

स्ट्रांग रूम मंगलवार 4 जून को प्रात: 7 बजे अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोले जायेंगे। तत्पश्चात मतगणना के बाद सीलिंग की कार्यवाही के उपरांत स्ट्रांग रूम अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किये जायेंगे। बैठक में बताया गया कि शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक एफ-10 में नागदा-खाचरौद, एनजी-01 में महिदपुर की, एनजी-04 में तराना, एफ-18 में घट्टिया, एनएफ-04 में उज्जैन उत्तर, एफ-06 में उज्जैन दक्षिण तथा बड़नगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कक्ष क्रमांक ईएलएक्स-08 में सम्पन्न होगी। इसी तरह आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के कक्ष क्रमांक-07 में की जायेगी।

विज्ञापन

मतगणना 152 चक्रों में की जायेगी

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना 152 चक्रों में सम्पन्न होगी। नागदा-खाचरौद की 20, महिदपुर की 19, तराना की 17, घट्टिया की 20, उज्जैन उत्तर की 19, उज्जैन दक्षिण की 21, बड़नगर की 17 और आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 चक्रों में सम्पन्न होगी। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में आठों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2097 मतदान केन्द्र थे।

मतगणना कक्षों में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्रति विधानसभावार 14-14 गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। प्रत्येक गणना कक्ष में एक-एक एआरओ और प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा एआरओ टेबल पर एक-एक गणना अभिकर्ता रहेंगे। डाक मतपत्र की गणना के लिये कक्ष क्रमांक-एनजी-04 में चार टेबलें लगाई जायेगी। चारों टेबल पर डाक मतपत्र की गणना हेतु चार गणना अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसी तरह ईटीपीबीएस गणना के लिये कक्ष क्रमांक एनजी-04 में एक टेबल लगाई जायेगी। इस टेबल के समक्ष प्रत्येक अभ्यर्थी का एक गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेगा।

गणना अभिकर्ता नियुक्त 31 मई तक प्रस्तुत कर सकेंगे आवेदन

प्रत्येक अभ्यर्थी निर्धारित गणना टेबल के मान से गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेंगे। गणना अभिकर्ता को नियुक्त करने के लिये प्रारूप-18 में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ नियुक्त किये जाने वाले गणना अभिकर्ताओं की सूची, दो-दो फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना होगी। गणना अभिकर्ता की नियुक्ति हेतु आवेदन-पत्र मतगणना के लिये निर्धारित तिथि से तीन दिन पूर्व यानी 31 मई को शाम 5 बजे तक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। नियत समय के पश्चात प्रस्तुत आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर सभी सवालों के जवाब जान लें। जैसे कि कब होगी मतगणना, कुल कितने चक्र होंगे, कितने बजे होगी शुरू होगी मतगणना और प्रत्येक कक्ष में कितनी टेबल लगेगी।

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना चार जून को प्रात: आठ बजे से 152 चक्रों में होगी। ईवीएम की गणना हेतु विधानसभावार प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्रति विधानसभावार गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। गणना कक्ष में एक-एक एआरओ के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के एक-एक गणना अभिकर्ता रहेंगे। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों को दी गई।

बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियोंकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि गणना अभिकर्ता निर्धारित समय के पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को गणना अभिकर्ता नियुक्त नहीं किया जा सकेगा। अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही स्ट्रांग रूम खोले जायेंगे। मतगणना के बाद सीलिंग की कार्यवाही के उपरांत स्ट्रांग रूम सील किये जायेंगे। बैठक के प्रारम्भ में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना इन्दौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय और आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में होगी।

स्ट्रांग रूम मंगलवार 4 जून को प्रात: 7 बजे अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोले जायेंगे। तत्पश्चात मतगणना के बाद सीलिंग की कार्यवाही के उपरांत स्ट्रांग रूम अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किये जायेंगे। बैठक में बताया गया कि शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक एफ-10 में नागदा-खाचरौद, एनजी-01 में महिदपुर की, एनजी-04 में तराना, एफ-18 में घट्टिया, एनएफ-04 में उज्जैन उत्तर, एफ-06 में उज्जैन दक्षिण तथा बड़नगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कक्ष क्रमांक ईएलएक्स-08 में सम्पन्न होगी। इसी तरह आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के कक्ष क्रमांक-07 में की जायेगी।

मतगणना 152 चक्रों में की जायेगी

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना 152 चक्रों में सम्पन्न होगी। नागदा-खाचरौद की 20, महिदपुर की 19, तराना की 17, घट्टिया की 20, उज्जैन उत्तर की 19, उज्जैन दक्षिण की 21, बड़नगर की 17 और आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 चक्रों में सम्पन्न होगी। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में आठों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2097 मतदान केन्द्र थे।

मतगणना कक्षों में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्रति विधानसभावार 14-14 गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। प्रत्येक गणना कक्ष में एक-एक एआरओ और प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा एआरओ टेबल पर एक-एक गणना अभिकर्ता रहेंगे। डाक मतपत्र की गणना के लिये कक्ष क्रमांक-एनजी-04 में चार टेबलें लगाई जायेगी। चारों टेबल पर डाक मतपत्र की गणना हेतु चार गणना अभिकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसी तरह ईटीपीबीएस गणना के लिये कक्ष क्रमांक एनजी-04 में एक टेबल लगाई जायेगी। इस टेबल के समक्ष प्रत्येक अभ्यर्थी का एक गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेगा।

गणना अभिकर्ता नियुक्त 31 मई तक प्रस्तुत कर सकेंगे आवेदन

प्रत्येक अभ्यर्थी निर्धारित गणना टेबल के मान से गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेंगे। गणना अभिकर्ता को नियुक्त करने के लिये प्रारूप-18 में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ नियुक्त किये जाने वाले गणना अभिकर्ताओं की सूची, दो-दो फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना होगी। गणना अभिकर्ता की नियुक्ति हेतु आवेदन-पत्र मतगणना के लिये निर्धारित तिथि से तीन दिन पूर्व यानी 31 मई को शाम 5 बजे तक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। नियत समय के पश्चात प्रस्तुत आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

मतगणना कक्ष में मोबाइल, केलकुलेटर, धुम्रपान, शस्त्र आदि प्रतिबंधित रहेंगे

मतगणना स्थल पर गणना अभिकर्ताओं को मोबाइल, केलकुलेटर, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला एवं शस्त्र आदि प्रतिबंधित रहेंगे। मतगणना हॉल के अन्दर गणना अभिकर्ता को पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रदाय किया गया प्रारूप 17सी की छायाप्रति सादा कागज, नोटपेड, पेन, पेंसिल ले जाने की अनुमति होगी। गणना अभिकर्ता मतगणना हॉल में नियत टेबल पर ही बैठेंगे। गणना अभिकर्ता नियत कक्षों में मतगणना प्रारम्भ होने के आधा घंटे पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें