Lok Sabha Election: तेजस्वी-सहनी के बीच हेलीकॉप्टर में चुनावी चर्चा, इंडी गठबंधन को 300 सीटें आने का दावा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव को लेकर महिलाओं और नौजवानों में काफी उत्साह है। केंद्र सरकार से लोग ऊब चुके हैं। वहीं पकाऊ और थकाऊ भाषण दे रहे हैं। इस बार इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।

मछली और संतरा पार्टी के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी हेलीकॉप्टर में चुनावी चर्चा करते दिखे। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा भी कर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और नौजवानों में काफी उत्साह है। केंद्र सरकार से लोग ऊब चुके हैं। वहीं पकाऊ और थकाऊ भाषण दे रहे हैं। इस बार इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।

देश की जनता अब नफरत की राजनीति नहीं चाहती

तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी से कहा अब तक वह 180 चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने जो नौकरी दी है, उससे युवाओं में उम्मीद जगी है। देश की जनता अब नफरत की राजनीति नहीं चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि इस तरीके की राजनीति बहुत दिनों तक नहीं चलती है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा साफ और यूपी में हाफ हो जाएगी। इंडी गठबंधन को 300 से अधिक सीटें आएंगी

इससे पहले मछली खाते दिखे थे तेजस्वी और सहनी

बता दें कि इस बार चैत्र नवरात्र के दौरान हेलीकॉप्टर में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ मछली पार्टी करते हुए नजर आए थे। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ लंच कर रहे थे। मुकेश सहनी यह बता रहे थे कि वह चेचरा मछली और रोटी खा रहे हैं। इस वीडियो के बाद बिहार की सियासत काफी गरमा गई थी। भाजपा ने इसे मुद्दा बना दिया था। कई दिनों तक तेजस्वी यादव पर हमला बोला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें