Anuppur: अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवविवाहिता महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहां जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में नायब तहसीलदार की उपस्थिति में परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत खोलाड़ी गांव निवासी नवविवाहित महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मंगलवार को कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा मृतिका के मायका एवं ससुराल पक्ष की उपस्थिति में पंचनामा एवं अन्य कार्रवाई की गई।

घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस को दिए जाने पर मृतिका के मायका गांगपुर थाना गोरेला (छत्तीसगढ़) में पिता एवं परिजनों को सूचित किए जाने पर मायका एवं ससुराल पक्ष की उपस्थिति में कार्यपालिक दंडाधिकारी अनूपपुर मिथिला प्रसाद पटेल, जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते ने पंचनामा एवं परिजनों की कथन लेते हुए कार्रवाई की। ड्यूटी डॉक्टर से मृतिका के शव का पीएम कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें