Umaria Road Accident: सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल शिवपाल रौतेल की मौत, बिलासपुर पुलिस चौकी में थे तैनात

Umaria Road Accident: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बिलासपुर पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल शिवपाल रौतेल की मौत हो गई।

उमरिया में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली बिलासपुर पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिवपाल रौतेल की दूसरे बाइक से भिड़ंत होने से मौत हो गई। मृतक शिवपाल उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कोलौनी का निवासी था

बता दें कि शाम की घटना बताई गई है। घटना की जानकारी लगते ही उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू जिला अस्पताल पहुंच कर पुलिस बल को निर्देश दिए। वहीं, जिला अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टर शुभम ने बताया कि शिवपाल रौतेल नामक प्रधान आरक्षक को सड़क दुर्घटना के पश्चात मृतक अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। मेरे द्वारा तहरीर भेज दी गई है, सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

 

और पढ़ें