PM मोदी और राज ठाकरे एक मंच पर आएंगे नजर, 17 मई को मुंबई के शिवाजी पार्क में विशाल रैली

पांचवे चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली करने जा रहे हैं. बता दें कि 13 मई को मुंबई की सभी 6 सीटों पर मतदान है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 17 मई को मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में एक साथ एक ही मंच पर होंगे. 17 मई को शिवाजी पार्क के शिवतीर्थ मैदान पर एक विराट जनसभा होगी, जिसमें दोनों ही नेता एक साथ देखने को मिलेंगे. पांचवें चरण के लिए 20 मई को होने मतदान होना है. इस चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर भी वोटिंग होनी है. यह महाराष्ट्र महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने इसी मैदान से भारतीय जनता पार्टी को बिना किसी शर्त के लोकसभा चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया था. इस मैदान के लिए मनसे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दोनों ही पार्टियों ने आवेदन किया गया था, लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का आवेदन पहले मिलने के कारण मुंबई महानगर पालिका ने इस मैदान में सभा करने की इजाजत मनसे को दी है.

उद्धव ठाकरे ने यहीं ली थी शपथ

राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह मैदान काफी अहम रहा है. इस मैदान पर हर साल शिवसेना (यूबीटी) की दशहरा रैली होती आई है. इसी मैदान पर पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव बालासाहब ठाकरे ने पद की भी शपथ ली थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें