अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, 7 मई को होनी है वोटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन कर दिया है. उन्होंने अपना नामांकन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि  गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का विषय है, क्योंकि इस सीट बीजेपी के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व पीएम ने नेतृत्व की है. साथ ही पीएम  मोदी यहीं के मतदाता हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की पारंपरिक गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन कर दिया है. गांधीनगर की सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा. अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अमित शाह ने कहा कि जिस सीट से लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिनिधित्व किया   उस सीट का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता के लिए ढेरों काम किए हैं.

उन्होंने गांधीनगर ने से नामांकन दाखिल कर कहा, ‘आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और दोनों इंचार्ज के साथ मैंने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया. पीएम नरेंद्र मोदी यहां के मतदाता हैं. जिस सीट से दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रतिनिधित्व किया.  वही से प्रतिनिधित्व का मौका मिला है. ये मेरे लिए गौरव का विषय है.’

जनता के लिए किए ढेरों काम: अमित शाह

मैं छोटे-से बूथ कार्यकर्ता के तौर पर संसद तक पहुंचा हूं. मोदी के नेतृत्व में सीएम और पीएम के नाते बीजेपी की सरकार ने बहुत काम किया. 30 साल से इस क्षेत्र का विधायक और सांसद के नाते प्रतिनिधित्व किया है. जनता के लिए ढेरों काम किए. 5 साल मे 22 हज़ार करोड़ से ज्यादा काम लोकसभा में किया. जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया और भारी बहुमत से जिताया है.’

पीएम को मिल रहा है जनता का आशीर्वाद’

उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. तीसरी बार पीएम मोदी को 400 पार के साथ पीएम बनाने को देश तैयार है. हर जगह मोदी-मोदी के नारों के साथ अभूतपूर्व आशीर्वाद और प्रेम प्रधानमंत्री को प्राप्त हो रहा है. पूरे देश मे गया हूं, लोग पीएम मोदी को बहुत प्यार करते हैं और उनको जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. देश ने दुनिया में पीएम बनाने को देश तैयार है. हर जगह मोदी-मोदी के नारों के साथ अभूतपूर्व आशीर्वाद और प्रेम प्रधानमंत्री को प्राप्त हो रहा है. मैं पूरे देश मे गया हूं, लोग पीएम मोदी को बहुत प्यार करते हैं और उनको जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. देश ने दुनिया में पीएम के नेतृत्व में गौरव प्राप्त किया. मैं वोटरों से अपील करता हूं कि मतपेटी कमल से भर दें. साढ़े 10 बजे से पहले सब लोग अपने परिवार के साथ वोट करें

2019 में दर्ज की थी शानदार जीत

बता दें कि  2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गुजरात की गांधीनगर सीट से 8 लाख 90 हजार से अधिक वोट मिले थे. 2019 चुनाव में शाह के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डॉ. सीजे चावड़ा रहे. उन्हें करीब 3 लाख वोट  मिले थे. अमित शाह ने यह सीट 5 लाख 50 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से जीता था. इस चुनाव में अमित शाह गांधीनगर सीट पर करीब 70 फीसदी वोट हासिल करने में कामयाब रहे थे.

लालकृष्ण आडवाणी की सीट रही है गांधीनगर

गुजरात की गांधीनगर सीट अमित शाह से पहले बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी की हुआ करती थी. आडवाणी इस सीट से 6 बार चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने पहली बार 1991 में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.  वो पिछले पांच बार से इस लोकसभा सीट पर जीत हासिल करते आ रहे थे.  2019 में अमित शाह ने इस सीट पर 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल कर आडवाणी (4.83 लाख वोटों से जीत) का रिकॉर्ड तोड़ा था.

गुजरात में तीसरे फेज में होगी वोटिंग

गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों के लिए एक ही दिन मतदान होगा.  गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जाएंगे. देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतगणना 4 जून को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें