हरियाणा में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की गई जान, शराब के नशे में था ड्राइवर, छुट्टी के दिन भी खुला था विद्यालय

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 6 बच्चों की मौत हो गई. यहां एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में करीब दो दर्जन बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. यहां गुरुवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में करीब 35 से 40 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इनमें से 6 बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया, लेकिन 5 बच्चों की तब तक मौत हो चुकी थी. इन 6 बच्चों में से एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर रखा गया. हालांकि, कुछ देर बाद 6 वें बच्चे ने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस के मुताबिक हादसा महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में हुआ है. हादसे का शिकार होने वाली बस एक निजी स्कूल की है. हादसे में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं. हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच, क्या नशे में था ड्राइवर

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे. स्थानीय लोगों का दावा है कि बस चालक नशे की हालत में था.कुछ देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बस चालक शराब के नशे में था.

स्कूल बस में सवार थे 35 से 40 बच्चे

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस उन्हांनी गांव के पास पलटी है. यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी. बताया जा रहा है कि आज सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था और बच्चों को लेने के लिए स्कूल से बस भेजी गई थी.

एक बच्चे ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. पांच बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक की हालत गंभीर थी, जो अस्पताल पहुंचने के बाद वेंटिलेटर पर था. बाद में इस बच्चे ने भी दम तोड़ दिया और मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 6 हो गई

सामने आया Video, बस के उड़े परखच्चे

हादसे के बाद बच्चों को रेस्क्यू करते स्थानीय लोगों का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ चुके हैं. आसपास खून से लथपथ बच्चे भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…