पीएम जो कर रहे हैं, देश के लिए अच्छा नहीं कर रहे हैं’,कोर्ट रूम में जाते वक्त बोले केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और 28 मार्च तक उन्हें पहली बार ईडी की हिरासत में भेजा गया था.बाद में केंद्रीय एजेंसी ने फिर से हिरासत मांगी तो कोर्ट ने 1 अप्रैल तक उनकी ईडी हिरासत बढ़ा दी थी. अब आज कोर्ट में पेशी के बाद स्पष्ट होगा कि आखिर केजरीवाल के संबंध में आगे क्या होगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी आज समाप्त हो गई है. एजेंसी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है. बताया जा रहा है कि ईडी उनकी हिरासत नहीं मांगेगी बल्कि एजेंसी अब उनके न्यायिक हिरासत की मांग करेगी. कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के दौरान केजरीवाल ने कहा, “पीएम जो कर रहे हैं, ठीक नहीं कर रहे हैं.”केजरीवाल ने कहा, “पीएम जो कर रहे हैं, ठीक नहीं कर रहे हैं.”

जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों में तिहाड़ जेल में हाई लेवल मीटिंग हुई है. आज भी 11 बजे एक हाई लेवल मीटिंग शेड्यूल थी. पिछली मीटिंग में इस बात की चर्चा की गई कि अगर केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जाता है तो उन्हें किस नंबर के जेल में रखा जा सकता है. साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई है

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और 28 मार्च तक उन्हें पहली बार ईडी की हिरासत में भेजा गया था.बाद में केंद्रीय एजेंसी ने फिर से हिरासत मांगी तो कोर्ट ने 1 अप्रैल तक उनकी ईडी हिरासत बढ़ा दी थी. अब आज कोर्ट में पेशी के बाद स्पष्ट  होगा कि आखिर केजरीवाल के पक्ष में आगे क्या होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें