हेमेंद्र नाथ तिवारी उज्जैन
उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की। मंदिर में इस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे

घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवत: गुलाल में कैमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। उधर, रंग गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे।

इमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।










