मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल की सियासी पारी का आगाज, BJP में हुईं शामिल

अनुराधा पौडवाल ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हुई हैं, जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव आयोग आज ही लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है.

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं. वह आज दोपहर में बीजेपी दफ्तर पहुंचकर पार्टी में शामिल हुईं. अनुराधा पौडवाल ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हो रही हैं, जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं चुनाव आयोग आज ही लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मुझे खुशी मिल रही है कि मैं आज उन लोगों को ज्वाइन कर रही हूं, जिनका सनातन से गहरा नाता है. मैंने फिल्म इंडस्ट्री में गाने के बाद डिवोशनल गाने भी गाए हैं. जिस वक्त रामलला की स्थापना हुई, वहां मुझे गाने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है.

कौन हैं अनुराधा पौडवाल?

अनुराधा पौडवाल लोकप्रिय गायिका हैं. वह 90 के दशक में अपनी भक्ति गायकी को लेकर लोकप्रियता के चरम पर थीं उनकी उम्र 69 साल की है. उनकी शादी साल 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे. उनके दो बच्चे बेटा आदित्य और एक बेटी कविता हैं. उनके बेटे की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी. साल 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति की मौत हो गई थी.

राम मंदिर का दर्शन करने पहुंची थीं अयोध्या

अनुराधा पौडवाल सोमवार को राम मंदिर का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचीं थीं. इस मौके पर उन्होंने कहा था कि पिछली बार प्रभु राम का गीत ‘रघुपति राघव’ गाया था तो यही प्रार्थना की थी कि जल्द राम मंदिर का निर्माण जल्द हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें