25वें जन्मदिन पर मौत…दर्दनाक सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग

छतरपुर में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। दर्दनाक बात यह कि युवक का जन्मदिन था और जन्मदिन पर ही 25 वर्षीय युवक ने सड़क हादसे में जान गंवा दी।

जानकारी के मुताबिक घटना देर रात ओरछा रोड थाना क्षेत्र की है जहां चानना बस सर्विस के संचालक हैप्पी चानना के बेटे निखिल चानना की रात एक बजे नौगांव रोड पर गैस गोदाम के पास स्कॉरपियो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से मृत्यु हो गई । निखिल का आज 25 वां जन्म दिन है उसके पापा हैप्पी चानना ने रात 12 बजे बेटे को विश किया और वह आधा घंटे में आने का बोला था मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। बता दें कि वाहन को अशोक अग्रवाल बाबा के बेटे अमन अग्रवाल चला रहा था। यह दुर्घटना इतनी जबरजस्त थी कि वाहन की हालत को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है एयर बैग खुलने से अमन को तो मामूली चोटें आईं पर वहीं एयर बैग खुलने के बाद भी निखिल को नहीं बचाया जा सका।

इसी कार में सवार एक कर्मचारी करण सिंह की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि निखिल चानना ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया है। यहां बता दें कि कार में कुल 5 लोग सवार थे। महेंद्रा ट्रेक्टर एजेंसी संचालक अशोक बाबा के पुत्र अमन अग्रवाल सहित तीन युवकों का झांसी में उपचार चल रहा है। इस घटना आमीन 2 की मौत 3 घायल हुए हैं तो वहीं थाना पुलिस घटना को जांच और मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें