दिल्ली: अपमान का बदला, पत्नी को सबक… शादी से पहले बेटे का कत्ल करने वाले पिता ने पुलिस को बताई रंजिश की कहानी!

देश की राजधानी दिल्ली में 7 मार्च की रात ऐसा हत्याकांड सामने आया, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया. यहां पिता ने शादी से कुछ घंटे पहले अपने बेटे की चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर हत्या कर दी. इसके बाद 50 लाख की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कहा कि जो किया सही किया है. उसे कोई पछतावा नहीं है.

राजधानी दिल्ली (Delhi) में 7 मार्च को शादी से कुछ घंटे पहले 54 साल के पिता ने अपने 29 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी पिता जेवरात और कीमती चीजें लेकर मौके से फरार हो गया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड के इन्वेस्टिगेशन (Investigation) के दौरान पुलिस के सामने कई बातें सामने आई हैं.

राजधानी दिल्ली में 7 मार्च को शादी से कुछ घंटे पहले 54 साल के पिता ने अपने 29 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी पिता जेवरात और कीमती चीजें लेकर मौके से फरार हो गया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड (Murder) के इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस के सामने कई बातें सामने आई हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता ने अलग रह रही पत्नी को सबक सिखाने के लिए जिम ट्रेनर बेटे की हत्या की.

दरअसल, 6-7 फरवरी की रात 29 साल के बेटे गौरव सिंघल की उसके पिता 54 वर्षीय रंगलाल सिंघल ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. गौरव सिंघल जिम ट्रेनर था. उसकी शादी होने वाली थी. शादी से कुछ घंटे पहले उसके दक्षिण दिल्ली स्थित घर पर उसके चेहरे और छाती पर 15 बार चाकू से हमला किया गया. हत्या के दौरान रंगलाल के साथ तीन अन्य लोग भी शामिल थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली से जयपुर भाग गया था

दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि वारदात को लेकर हमने सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिटले खंगाले, जिससे पता चला कि आरोपी रंगलाल घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया था और उसने अपना फोन बंद कर लिया था. उसके जयपुर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के समय रंगलाल के पास 50 लाख रुपये के जेवरात और 15 लाख रुपये कैश थे, जिन्हें वह लेकर घर से भागा था.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके अपनी पत्नी और बेटे के साथ संबंध ठीक नहीं थे. उसने पत्नी को सबक सिखाने के लिए ही बेटे की हत्या की है. आरोपी की पत्नी उससे अलग रह रही है. जांच में सामने आया है कि आरोपी तीन-चार महीने से हत्या की फिराक में था.

हत्या से पहले आरोपी ने तीन लोगों को काम पर रखा, दिए थे 75 हजार

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात रंगलाल और उसके बेटे गौरव सिंघल के बीच तीखी बहस हुई थी. इस दौरान गौरव ने अपने पिता रंगलाल को थप्पड़ मार दिया था, जिससे रंगलाल काफी नाराज हो गया और फिर उसने गौरव की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बेहद शातिर ढंग से हत्या की साजिश रची थी. आरोपी रंगलाल ने तीन लोगों को काम पर रखा था और उन्हें 75 हजार रुपये दिए थे. हत्या के समय वे भी रंगलाल के साथ थे

आरोपी ने पुलिस के सामने कहा- जो किया सही किया, कोई पछतावा नहीं

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान रंगलाल को अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं था. उसने यहां तक कहा कि उसने जो किया, सही किया.आरोपी ने पुलिस के सामने कहा कि वह बेटा बात नहीं मानता था, वह मनमानी करता था, इससे वह नाखुश था. उसकी मां ने भी हमेशा गौरव

6 responses to “दिल्ली: अपमान का बदला, पत्नी को सबक… शादी से पहले बेटे का कत्ल करने वाले पिता ने पुलिस को बताई रंजिश की कहानी!”

  1. This is really fascinating, You are a very professional blogger.
    I have joined your feed and look forward to seeking extra of
    your wonderful post. Also, I have shared your web site in my social networks

  2. I loved as much as you will receive carried out right here.

    The sketch is attractive, your authored material stylish.
    nonetheless, you command get bought an impatience over that you wish be delivering the following.
    unwell unquestionably come more formerly again since exactly the
    same nearly very often inside case you shield this increase.

  3. Pretty component of content. I simply stumbled upon your blog and in accession capital to assert that I acquire in fact enjoyed account your weblog posts.
    Any way I’ll be subscribing to your augment and even I achievement you
    get entry to consistently quickly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें